{"_id":"5c020540-18ec-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हरियाणा में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप
चंड़ीगढ़/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल जिले में सामूहिक बालात्कार का एक और मामला सामने आया है। एक 50 वर्षीय महिला द्वारा चार अज्ञात व्यक्तियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह घटना उसी दिन हुई जब संसदीय पैनल हरियाणा में बलात्कार पीड़ितों और उनके परिवारजनों से मिलने के लिए गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि धनेकरी गांव के एक खेत में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने भी उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पिछले एक महिने के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये हैं। पिछले माह हिसार में दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुयी थी, जबकि जींद जिले के सच्चा खेड़ा गांव में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी, जिसमें बाद में पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन