{"_id":"f7068bb042928b9c00ec6168f3090168","slug":"gangrape-english-magazine-photographer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोरी कवर करने गई महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्टोरी कवर करने गई महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 23 Aug 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक अंग्रेजी पत्रिका की ट्रेनी महिला फोटोग्राफर के साथ बृहस्पतिवार रात गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
23 वर्षीय युवती एक स्टोरी कवर करने के लिए परेल इलाके में गई थी, जहां पांच दरिंदों ने उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब आठ बजे परेल इलाके में शक्ति मिल्स के पास हुई। युवती चॉल (खोली) पर एक स्टोरी करने के लिए वहां पहुंची थी।
युवती के साथ उसका एक दोस्त भी था। लेकिन पांचों दरिंदों ने उसके मित्र के हाथ पैर बांध दिए और फिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवती को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं।
एनएम जोशी मार्ग थाने की पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के दोस्त का बयान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के स्केच भी तैयार कराए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक युवती ने दो आरोपियों के नाम भी बताए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि दो आरोपी एक दूसरे का रूपेश और साजिद नाम ले रहे थे।
पुलिस ने इलाके से कुछ ड्रग्स के नशेड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।