{"_id":"3b395998-8418-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ganga-saving-will-be-bjp-slogan-not-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर नहीं, अब गंगा भरोसे भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राम मंदिर नहीं, अब गंगा भरोसे भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने भले ही राम मंदिर को भुला दिया हो, लेकिन अब वह रामसेतु और गंगा की निर्मल और अविरल धारा को लेकर अभियान में जुटेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और गंगा तट से जुड़े सभी राज्यों के गांव में गंगा चौकी का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
यह ऐलान भाजपा राष्ट्रीय परिषद के महाधिवेशन में रविवार को किया गया। पार्टी ने पहले की तरह इस बार अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित महाधिवेशन में गंगा अभियान की सूत्रधार उमा भारती ने कहा कि टिहरी में रोकी गई भागीरथी को चंबा से होकर गंगा सागर तक ले जाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस बाबत प्रधानमंत्री से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिसे हम गंगा कह रहे है, वह मात्र अलकनंदा की धारा है। जिस भागीरथी को राजा भगीरथ लाए थे उसे टिहरी में ही रोक दिया गया है। गंगा चौकियों के लिए भाजपा 11 सदस्यीय समिति बनाएगी। अप्रैल महीने से संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।
इसके तहत समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को गंगा के लिए चलाए जा रहे भाजपा के अभियान के बारे में बताएंगे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार में उन्होंने कहा कि अब मैं फायर ब्रांड नहीं वाटर ब्रांड हो गई हूं। हालांकि अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह चाहे तो मैं पानी में भी आग लगा सकती हूं।
राजनाथ सिंह ने उमा भारती का समर्थन करते हुए कहा कि गंगा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूखी साबरमती को एक हजार करोड़ में महज नौ वर्ष में शुद्ध पानी दे दिया। इससे अन्य राज्यों को सबक लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यमुना के सफाई अभियान पर 5500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन अभियान सफल नहीं साबित हो सका।