गंगा अभियान पर वेबसाइट, मांगे सुझाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को आम जनता को गंगा के कायाकल्प अभियान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गंगा सफाई से जुड़े वेबसाइट का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार कम से कम समय में गंगा सफाई के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। इसलिए सरकार ने एनएमसीजी.एनआईसी.आईएन नाम से वेबसाइट तैयार की है।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी शुक्रवार को आम जनता से मिशन स्वच्छ भारत को सफल बनाने के लिए सुझाव मांगे ताकि जन भागीदारी से स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।
वेबसाइट का शुभारंभ करने के बाद उमा भारती ने कहा कि गंगा के कायाकल्प अभियान से जनता को जोड़ने का यह सबसे बेहतर तरीका है। बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट के जरिए अपने सुझाव केंद्र तक पहुंचा सकेंगे।
उमा भारती ने किया वेबसाइट का शुभारंभ
वेबसाइट के माध्यम से गंगा से जुड़ी तमाम सूचनाएं और सरकारी अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी। वेबसाइट पर गंगा मंथन, नमामि गंगे, पर्यावरण संरक्षण संबंधी परियोजना, एनजीआरबीए की स्थिति, गंगा एक्शन प्लान, पानी गुणवत्ता निगरानी, औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी, जल प्रबंधन और गंगा बेसिन से संबंधित तमाम जानकारियां मौजूद होगी।
गौरतलब है कि गंगा के कायाकल्प को जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत पर प्रधानमंत्री ने भी बल दिया है। उन्होंने मिशन स्वच्छ भारत को सफल बनाने के लिए आम जनता से सलाह मांगी है।
मोदी ने कहा है कि जन भागीदारी के जरिए स्वच्छ भारत निर्माण के महात्मा गांधी के सपने को साकार किया जा सकता है। सरकार और जनता मिलकर इस दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती है।