फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gang rape with student in up

ट्रक ड्राइवरों ने छात्रा से गैंगरेप कर हाईवे पर फेंका

Tue, 12 May 2015 07:48 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
gang rape with student in up

वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे मोबाइल फोन पर बात कर रही छात्रा को एक ट्रक चालक ने जबरन ट्रक में बैठा लिया और आगे ले जाकर अपने तीन साथी चालकों के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने पर उसे रविवार सुबह कुल्हनामऊ के पास फेंककर भाग गए। इसकी भनक पुलिस को लगी लेकिन मामले को वह दबा गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने छात्रा को दबोच लिया। कुछ दूर जाकर उसने और उसके तीन साथी चालकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश हो जाने पर उसे रविवार की सुबह बक्शा थानाक्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


एक टायर बनाने वाले ने छात्रा की चीख सुनी तो उसने शोर मचा दिया। तब पेट्रोल पंप के कर्मचारी और अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने छात्रा से पूछताछ की तो उसने अपने गांव का पता बताया और ट्रक चालकों द्वारा अपहरण कर गैंगरेप के बारे में जानकारी दी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छात्रा के परिवार वाले पुलिस से गुहार लगाने के बाद इसलिए चुप बैठ गए कि बक्शा और सिंगरामऊ पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र में घटना होने की बात कह रही थीं। एसओ बक्शा केके चौबे ने कहा कि घटना मेरे क्षेत्र में नहीं हुई है, मुझे तो एसपी ग्रामीण ने इसके बारे में जानकारी दी है। दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।

मामला गंभीर है लेकिन मेरे संज्ञान में नहीं है। सिंगरामऊ और बक्शा दोनों थानों के एसओ को मौके पर भेज कर जांच कराऊंगा। अगर ऐसी घटना हुई होगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
-एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर

घर में घुसकर किया विवाहिता से गैंग रेप

gang rape with student in up

वहीं इलाहाबाद के यमुनापार के मेजा इलाके में एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार भोर में वह अपने बच्चों संग सो रही थी तभी दो लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके मुंह में आरोपियों ने कपड़ा ठूंस दिया था। वे दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए। पति के आने पर उसने पड़ोस के दोनों लोगों की शर्मनाक करतूत बताई। फिर मेजा थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इस 30 वर्षीय दलित महिला का पति रविवार को कहीं शादी में गया था। वह अपने दो पुत्रों और बेटी के साथ कच्चे घर में सोई थी। महिला का आरोप है कि सोमवार भोर में करीब चार बजे वह सो रही थी तभी दरवाजा खुला पाकर उसके पड़ोस में रहने वाले राजेश और छोटके सोनकर घर में घुस आए। उन दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया।

मनमानी करने के बाद घर से निकलते वक्त उन दोनों ने धमकी दी कि इस बारे में किसी से जिक्र किया तो पति और बच्चों समेत जान से मार दिया जाएगा। पति के घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। दोपहर में महिला ने मेजा थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ मेजा सुरेश सैनी ने बताया कि जांच और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छेड़खानी के विरोध पर लगा दी आग
मऊआइमा के मरखा मऊ गांव में रविवार रात करीब आठ बजे दो लोगों ने पड़ोस की 17 साल की लड़की के साथ घर के पास छेड़खानी और खींचतान की। उसे घर जाकर बताया तो परिजनों ने आकर विरोध किया। इस पर तैश में आए आरोपियों ने लड़की के कच्चे घर में आग लगा दी। हल्ला मचा तो जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर पुलिस को खबर दी गई।

इस घटना में लड़की के पिता की शिकायत पर इनायत उल्ला, बेलाल अहमद और रज्जब के खिलाफ छे़ड़खानी, आगजनी तथा धमकी देने का मुकदमा लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed