{"_id":"8b0b741a-218f-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"gang-rape-with-seventh-standard-student-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सातवीं की छात्रा से गैंग रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नोएडा में सातवीं की छात्रा से गैंग रेप
बागपत/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Oct 2012 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर के एक गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर नोएडा में गैंग रेप किया गया। बेहोश लड़की को गांव छोड़ने आ रहे आरोपी लड़कों में एक पीड़िता के परिजनों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़ा गया आरोपी लड़का आरसुल कुरैशी कबाड़ी है और फरार हुआ उसका साथी करण बंजारा है। दोनों लड़के नोएडा के हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कुरैशी ने बताया कि लड़की के साथ करण की हाल ही में पहचान हुई थी, जिसके बाद उसने लड़की को अगवा करने की योजना बनाई। परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक 25 अक्टूबर को बाइक सवार दोनों लड़के स्कूल के रास्ते में लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर नोएडा ले गए और वहां करण के घर पर उसे हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
26 अक्टूबर की शाम को दोनों आरोपी लड़की को बेहोश कर बाइक से गांव छोड़ने आए। ललियाना गांव तिराहा पर छात्रा के परिजनों ने इन्हें देख लिया और घेरकर कुरैशी को दबोच लिया। करण बचकर भाग निकला। रविवार को पुलिस ने आरसुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन