{"_id":"a82cadfbe91a534a3307a185e3a3b92a","slug":"gang-rape-victim-suzette-jorden-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्यमेव जयते' में आई गैंग रेप पीड़िता की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सत्यमेव जयते' में आई गैंग रेप पीड़िता की मौत
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो साल पहले सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई सुजैट जॉर्डन की मौत हो गई है। बताया जाता है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
सुजैट जॉर्डन के साथ चलती कार में बलात्कार किया गया था और उन्होंने आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' में अपनी आपबीती साझा की थी। सुजैट फरवरी 2012 में बलात्कार का शिकार हुई थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बलात्कार के ख़िलाफ आवाज़ उठाने और अन्य पीड़ितों को हिम्मत दिलाने की कोशिशों के तहत अपनी नाम और पहचान जाहिर की थी। बलात्कार के इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि ये उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए मन से गढ़ी गई घटना है।
विज्ञापन