फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rape in Badau - Police constables Gangraped minor in Police Station

बदायूं: सिपाहियों ने किशोरी से किया गैंगरेप

Sat, 03 Jan 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दातागंज (बदायूं)
ब्यूरो/अमर उजाला, दातागंज (बदायूं) Updated Sat, 03 Jan 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
Rape in Badau - Police constables Gangraped minor in Police Station

बदायूं के दातागंज में मूसाझाग थाने के दो सिपाहियों ने बुधवार रात नशा करने के बाद पास के गांव की एक नाबालिग लड़की को थाने में लाकर उसके साथ बलात्कार किया। चार घंटे तक थाने के एक कमरे में रखने बाद दोनों सिपाही रात करीब 12 बजे एक कार से उसे गांव के पास छोड़ आए।

विज्ञापन


दिन भर इस मामले को दबाने की कोशिशें चलती रहीं। शाम को जब लड़की के परिवार वाले उसे लेकर बदायूं पहुंचे तो एसपी के आदेश पर मूसाझाग थाने में ही सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


एसओ रामलखन यादव का कहना है कि दोनों सिपाही 31 को शाम आठ बजे गश्त पर गए थे तब से उनका पता नहीं है। किशोरी का मेडिकल अब तक नहीं कराया गया है। बदायूं एसपी से मिलने पहुंची किशोरी हादसे के कई घंटे बाद भी बदहवास लग रही थी और उसे चलने में भी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने को एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

Rape in Badau - Police constables Gangraped minor in Police Station

परिवार वालों ने बताया कि किशोरी की उम्र 14 साल है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकली थी तभी मूसाझाग थाने में तैनात दो सिपाही कार लेकर वहां पहुंचे। सिपाहियों ने किशोरी को कार में डाल लिया और मझारा गांव की ओर चले गए। रात में करीब 12 बजे सिपाही किशोरी को गांव के बाहर छोड़ गए। किशोरी के पिता इन दिनों बरेली के एक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती हैं। घर पर किशोरी और उसकी मां ही थी।

परिवार वालों ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने किशोरी को चार घंटे तक थाने के एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ गैंगरेप किया। सिपाहियों की डर की वजह से वे लोग थाने नहीं गए। शाम को मौका देख कर सीधे बदायूं पहुंचे ताकि बड़े अफसरों को सच बता सकें। एसएसपी के अवकाश पर होने के कारण एसपी सिटी लल्लन सिंह ने उनकी फरियाद सुनी और तुरंत मूसाझाग थाने को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी लल्लन सिंह ने बताया कि किशोरी से गैंगरेप का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में मूसाझाग एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिपाहियों का पता किया जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed