फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gang rape cases increasing despite nation outrage

जनाक्रोश के बाद भी नहीं थम रही दरिंदगी

Tue, 01 Jan 2013 12:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 01 Jan 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
gang rape cases increasing despite nation outrage

दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद पूरे देश में जहां लोगों में जबरदस्त आक्रोश है, इसके बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ वारदातों में कोई कमी नहीं आई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


पहला केस- पानी लेने गई महिला से गैंगरेप
   
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गांव चौकी में एक महिला पानी लेने के लिए घर से बाहर निकली। अभी वह आधे ही रास्ते में पहुंची थी कि मोहम्मद रफीक ने उसका रास्ता रोका और उसे जबरदस्ती उठाकर कुछ ही दूरी पर स्थित मदन लाल के घर ले गया। पीड़िता के मुताबिक घर पर मदन लाल और काका राम पहले से ही मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बाद उसे उसी घर में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने नौशेरा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई दी है। पुलिस ने सोमवार शाम तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दूसरा मामला- अगवा कर गैंगरेप
हरियाण के बहादुरगढ़ में एक छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम करीब 6 बजे अपने घर के नजदीक पार्क में टहल रही थी। तभी गांव बराही निवासी अनिल पुत्र जयपाल और सोनीपत निवासी सुभाष पुत्र कृष्ण कुमार ने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। दोनों युवक गाड़ी को बामड़ोली से बराही जाने वाली सड़क पर ले गए और वहां उससे गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों युवक उसे सेक्टर-6 में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित युवती ने इस संदर्भ में रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-6 पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला- घर में घुसकर युवती से गैंगरेप
हरियाण में भिवानी जिले के काकड़ौली हट्ठी गांव में 29 दिसंबर की रात 6 लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से गैंगरेप किया। किसी को घटना के बारे में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। महिला ने 31 दिसंबर को बाढ़डा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छह आरोपियों में तीन नाबालिग हैं।  

चौथा मामला- नाबालिग से रेप
हरियाण के गन्नौर की रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की सोमवार सुबह बाजार से सामान लाने के लिए अपने घर से निकली थी। इसी बीच पड़ोसी रवि उर्फ नत्थु कार लेकर उसके पास पहुंचा। रवि ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठा लिया और उसे लेकर गांव बड़ी के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया और दुराचार किया। बाद में आरोपी लड़की को गन्नौर मंडी में छोड़कर फरार हो गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


पांचवा मामला- कॉलेज छात्रा से गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के गजरौला में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व वह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान उसके गांव के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसका रेप किया और उसे छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची। बात पता चलने पर परिजनों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। कुछ लोगों ने बदनामी और जगहंसाई का वास्ता देकर पीड़िता के परिजनों को पुलिस में नहीं जाने की सलाह दी। तब से अब तक गांव में पंचायतों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed