{"_id":"aaaf7d0c8fe36a99868ce1ab5e617533","slug":"gang-rape-accused-fearful-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः सजा का खौफ, सहमे आरोपी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः सजा का खौफ, सहमे आरोपी
नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार गैंगरेप मामले में मंगलवार को आने वाले फैसले के चलते तिहाड़ में बंद सभी आरोपी खौफजदां हो गए हैं।
विज्ञापन
ये इस कदर भयभीत हो गए हैं कि इन लोगों ने चार दिन से जेल में भरपेट खाना भी नहीं खाया है।
आरोपी अक्षय और मुकेश तिहाड़ जेल संख्या चार, विनय और पवन जेल संख्या सात में बंद हैं।
तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को आरोपियों को दाल-रोटी व सब्जी दी गई। वहीं, कई दिन से वे सेल में नींद न आने की समस्या से भी परेशान हैं।
हालांकि, तिहाड़ में कैदियों के विरोध और उन पर हमले की आशंका को देखते हुए सेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि आरोपियों पर हमले की आशंका को देखते हुए उनके सेल में सुरक्षा बढ़ाई गई है।