फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ganesh toilet jaipur

टॉयलेट पॉट पर 'गणेश' बनाने से बवाल, हंगामा और तोड़फोड़

Sat, 15 Nov 2014 11:09 AM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
ganesh toilet jaipur

मार्डन आर्ट के नाम पर टॉयलेट पॉट व कमोड पर गणेश जी की आकृतियां बनाने पर शुक्रवार को नाराज सामाजिक संगठनों ने जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में स्थित आयोजन स्थल पर जमकर तोड़-फोड़ की।

विज्ञापन


नाराज लोगों ने संबंधित टॉयलेट पॉट्स भी तोड़ डाले। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देवी-देवताओं के ऐसे भद्दे प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार टॉयलेट पॉट व कमोड पर उदयपुर के भूपेश कावडिय़ा ने मोली और सोने के वर्क को इंस्टॉल किया है। कई कला प्रेमियों ने भी उनके इस काम की आलोचना की है।

विज्ञापन

मामले की जांच होगी

ganesh toilet jaipur

यहां प्रदर्शन कर रहे जनसमस्या निवावरण मंच के प्रमुख सूरज सोनी का कहना था कि हिंदू सहिष्णु हैं, इसका मतलब यह नहीं कि देवी देवताओं के चित्रों के साथ मजाक किया जाए।

सोनी ने इस मामले में आयोजकों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करने का प्रार्थना पत्र भी दिया है। इस बारे में आयोजकों का कहना था कि यह सिर्फ कला है इसमें कोई धार्मिक प्रतीक नहीं हैं।

उधर जवाहर कला केन्द्र के महानिदेशक उमराव सालोदिया ने इस मामले में एक कमेटी गठित करने की बात कही है, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिट पांच दिन चलेगा। इसमें देश-विदेश के प्रमुख कलाकार पेंटिंग, मूर्ति कला और अन्य ललित कलाओं के माध्यम से अपनी कला प्रदर्शित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed