फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gandhi's statue in front of the British Parliament

ब्रिटिश संसद के सामने गांधी की प्रतिमा, नतमस्तक हुए सांसद

Sun, 15 Mar 2015 10:42 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
Gandhi's statue in front of the British Parliament

लंदन स्थित संसद चौक पर शनिवार को ब्रिटिश साम्राज्य के हीरो रहे विंस्टन चर्चिल की प्रतिमा के बगल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापित करना कई मायने में ऐतिहासिक है। दोनों विभूतियां वैचारिक रूप से एक दूसरे की विरोधी थीं।

विज्ञापन


चर्चिल ब्रिटिश साम्राज्य के रक्षक थे तो गांधी ने साम्राज्यवाद को तोड़ने का काम किया। चर्चिल वही शख्स थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को कुचलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। चर्चिल ने कभी गांधी को अर्धनग्न फकीर कहकर उनके विचारों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


ब्रिटिश संसद के सामने स्थित इस चौक पर जब गांधीजी की नौ फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया गया, तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड केमरन समेत वित्त मंत्री अरुण जेटली और अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चिल ने गांधी को अर्धनग्न फकीर कहकर उड़ाया था मजाक

Gandhi's statue in front of the British Parliament

प्रतिष्ठित संसद चौक एक ऐसा स्थान है जहां ब्रिटिश साम्राज्य की रक्षा करने वाली विभूतियों के स्मारक बने हैं। ऐसे में ब्रिटिश साम्राज्य को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गांधी की प्रतिमा का यहां होना ऐतिहासिक है।

गांधी पहले भारतीय और कभी भी किसी पद पर न रहे ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिनकी प्रतिमा यहां लगाई गई है। यह प्रतिमा पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रिटिश संसद के सदनों के ठीक सामने लगाई गई है।

प्रतिमा में गांधीजी एक शॉल में लिपटे हैं जिसे देखकर 1931 में उनके लंदन दौरे की याद आती है जब उन्होंने ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़ा था। अनावरण के अवसर कैमरून और जेटली समेत कई हस्तियों ने गांधीजी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कैमरन ने कहा कि यह प्रतिमा विश्व राजनीति की सबसे महान हस्तियों में से एक को दी जाने वाली भव्य श्रद्धांजलि है और इस प्रसिद्ध चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाकर हम उन्हें अपने देश में एक शाश्वत जगह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed