गजेंद्र आज संभाल सकते हैं FTII चेयरमैन का पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति के सात महीनों बाद टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान बृहस्पतिवार को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं।
उन्हें सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करनी है। वहीं संस्थान के छात्र संगठन एफएसए ने चौहान के पद ग्रहण करने के दौरान शांतिपूर्ण विरोध करने की बात कही है।
चौहान की अध्यक्षता वाली सोसाइटी की पहली बैठक बृहस्पतिवार को प्रस्तावित है। इसमें दूसरे सदस्यों के साथ राहुल सोलापुरकर, शैलेश गुप्ता, अनाघा जी और नरेंद्र पाठक के भी आने की उम्मीद है।
विद्यार्थियों ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का एलान
एफएसए ने चौहान और इन सदस्यों की नियुक्ति के विरोध में 139 दिनों लंबी हड़ताल की थी। संगठन को इन नियुक्तियों पर अब भी एतराज है और उसने अपने तेवरों में नरमी लाने के संकेत नहीं दिए हैं।
एफएसए ने कहा है कि उसका विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक एफटीआईआई सोसाइटी को स्थगित नहीं कर दिया जाता। संगठन के विकास उर्स के अनुसार देश में उच्च शिक्षा को सभी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए।