{"_id":"76b239ea-301c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-to-lead-bjp-protest-march-to-pm-house-on-nov-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीएम आवास तक मार्च की अगुवाई करेंगे गडकरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब पीएम आवास तक मार्च की अगुवाई करेंगे गडकरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन से नितिन गडकरी को किनारे लगाए जाने की खबरों के बीच भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी अध्यक्ष 21 नवंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास तक निकाले जाने वाले मार्च का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
पहले ऐसी खबरें थी कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गडकरी ईटानगर में प्रदर्शन की कमान संभालेंगे ताकि पार्टी को किसी मुश्किल स्थिति का सामना न करना पड़े। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने कहा कि गडकरी 21 नवंबर को जंतर मंतर से शुरू होकर प्रधानमंत्री आवास तक जाने वाले मार्च का नेतृत्व करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, विजय कुमार मल्होत्रा और मुख्तार अब्बास नकवी भी रैली में शिरकत करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन यूपीए सरकार और कांग्रेस के बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जा रहा है। 22 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया था कि गडकरी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रैली का नेतृत्व करेंगे। इस घोषणा को राजधानी में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन का नेतृत्व करने से गडकरी को अलग रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा था क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद अपनी कंपनियों की वजह से भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में हैं। गडकरी के ईटानगर में रैली करने के पार्टी निर्णय का बचाव करते हुए वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष ने खुद ईटानगर में रैली करने की इच्छा व्यक्त की थी।