फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gadkari tells court he is not a businessman

कोर्ट में बोले गडकरी, 'मैं व्यापारी नहीं'

Sun, 22 Mar 2015 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Mar 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
Gadkari tells court he is not a businessman

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक केस के संबंध में शनिवार को दिल्ली कोर्ट के समक्ष उपस्थित होते हुए कहा कि वो एक व्यापारी नहीं हैं। आपको बता दें कि गडकरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में केजरीवाल को स्थायी रूप से व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नागपुर के पूर्ति शक्कर कारखाना लिमटेड के संबंध मे केजरीवाल के वकील ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ढाई घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।
विज्ञापन


गडकरी ने कोर्ट को बताया, "मैं व्यापारी नहीं हूं लेकिन सहकारी पहलों और धर्मार्थ कार्यों को करने वाली न्यासों से जरूर जुड़ा हुआ हूं। यह माना जाना गलत है कि मैं एक व्यापारी हूं। महाराष्ट्र में काफी सारी सहकारी पहलें होती रहती हैं और मैं इन्हीं तरह की सहकारी और धर्मार्थ न्यासों से जुड़ा हुआ हूं। वो सभी सामाजिक संस्थान हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जिरह में दोनों पक्षों के वकीलों में गर्मा-गर्मी

Gadkari tells court he is not a businessman

इस केस में अरविंद केजरीवाल और नितिन गडकरी के वकील के बीच हुए बहस-मुबाहिसे में काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिली। जहां गडकरी के वकीलों ने कहा कि बचाव पक्ष के वकील जिरह के दौरान तार्किक सवाल नहीं पूछ रहे हैं।

गडकरी ने न्यायधीश को बताया कि वो (केजरीवाल के वकील) मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और मैं जवाब देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि वो जो भी सवाल पूंछ रहे हैं वो तार्किक नहीं है, लेकिन वो मुझ पर लगाए गए आरोप के संबंध में जो भी सवाल पूंछना चाहें मै उनके जवाब दे सकता हूं।

कोर्ट में कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि अगर आप लड़ना चाहते हो तो आप बाहर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed