{"_id":"f514b6e4-244d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-s-12-corporate-offices-in-same-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही अपार्टमेंट में गडकरी की 12 कंपनियों के दफ्तर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक ही अपार्टमेंट में गडकरी की 12 कंपनियों के दफ्तर
मुंबई/सुमंत मिश्र
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की छानबीन के दौरान गडकरी की कंपनी में निवेश करने वाली 22 कंपनियों में से 12 के दफ्तर एक ही अपार्टमेंट में होने का खुलासा हुआ है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक मुंबई में जांच का काम पूरा हो गया है लेकिन अभी नागपुर स्थित कुछ कंपनियों की जांच का काम बाकी है।
विज्ञापन
मुंबई में आयकर विभाग के 40 अधिकारियों ने छानबीन की कार्रवाई में हिस्सा लिया। जिन जगहों पर आयकर विभाग की टीम ने छानबीन की, उनमें से अधिकांश कंपनियों के पते जाली और फर्जी मिले। हैरानी की बात यह है कि एक ही अपार्टमेंट में 12 कंपनियों के ऑफिस थे। मुंबई के पूर्वी उपनगर विद्या विहार स्थित सामजी टॉवर के तीसरी मंजिल पर यह सभी कार्यालय स्थित हैं।
विज्ञापन
शिवम शर्मा नामक ज्योतिषी को 22 में से 17 कंपनियों में बतौर निदेशक पाया गया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान यह भी पाया कि अधिकांश कंपनियों में जो कर्मचारी कार्यरत थे, वह दो हजार से लेकर तीन हजार रुपये महीने के वेतन पर वहां काम कर रहे थे।
विज्ञापन