{"_id":"305861bc-5ff2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-modi-will-lead-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी-मोदी की जोड़ी थामेगी लोकसभा चुनाव की कमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी-मोदी की जोड़ी थामेगी लोकसभा चुनाव की कमान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के चुनाव प्रबंधन की कमान पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी संभालेगी। भाजपा अब जल्दी ही गडकरी की दोबारा ताजपोशी करने के बाद मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने का फैसला कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा के भीतर जारी संघर्ष के चलते मोदी को अभी सिर्फ चुनाव अभियान समिति का जिम्मा सौंपा जाएगा। चूंकि कांग्रेस भी राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन समिति की कमान सौंप चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि राहुल के सामने मोदी को खड़ा करने की रणनीति के तहत ही भाजपा ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए जो समिति बनाई है, उसमें राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर रखा गया था। इससे यह संदेश गया है कि राहुल ही इस समिति के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने से पहले उन्हें पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में भी लाया जाएगा। इससे वह नौ राज्यों तथा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के मामले में भी सीधे दखल दे सकेंगे। इस साल अब नौ राज्यों के चुनाव भी हैं, इसलिए भाजपा चुनाव अभियान समिति के बहाने मोदी का अभी से देशभर का दौरा भी कराएगी।
मोदी के नाम पर बिदकने वाले जदयू जैसे दलों को एनडीए से अलग होने का सीधा बहाना भी नहीं मिल पाएगा। गुजरात में हैट्रिक बनाने के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में मोदी की केंद्र में भूमिका को लेकर मंथन चल रहा था। अब यह तय हो चुका है कि गडकरी दोबारा पार्टी की कमान संभालेंगे जबकि मोदी मुख्यमंत्री रहने के साथ ही पार्टी के चुनाव अभियान समिति संभालेंगे।