{"_id":"31a07ecc-eeec-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"gadkari-meets-rss-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और स्कूटर पर सवार हुए गडकरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...और स्कूटर पर सवार हुए गडकरी
नागपुर/एजेंसी
Updated Wed, 17 Jul 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से संघ मुख्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन
एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात में दोनों के बीच हुई वार्तालाप के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
गडकरी स्कूटर से संघ मुख्यालय गए। गडकरी को संघ का काफी करीबी माना जाता है। संघ ने गडकरी को 2009 में भाजपा अध्यक्ष बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
पिछले दो सप्ताह में भागवत से मुलाकात करने वाले गडकरी भाजपा के पांचवें बड़े नेता हैं। हाल ही में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह ने भागवत से अलग अलग मुलाकातें की हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भागवत और संघ महासचिव भैय्याजी जोशी के साथ मुलाकात की। भाजपा के चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनने के बाद मोदी की संघ नेताओं के साथ यह पहली मुलाकात थी।
विज्ञापन