{"_id":"705d67a8-296f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-meets-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की बधाई देने आडवाणी के घर पहुंचे गडकरी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जन्मदिन की बधाई देने आडवाणी के घर पहुंचे गडकरी
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने गुरुवार को उनके घर पहुंचे। गडकरी आडवाणी के घर 15 मिनट तक रहे और उन्होंने पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। गौरतलब है कि आडवाणी गडकरी के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने से नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार को गडकरी के अध्यक्षता के मुद्दे पर हुई कोर कमेटी की बैठक से भी वह दूर रहे थे।
विज्ञापन
गडकरी और आडवाणी की मुलाकात के मौके पर मौजूद दिल्ली भाजपा के नेता विजय जौली ने कहा कि जब गडकरी ने आडवाणी से मुलाकात की थी तो माहौल काफी सौहार्द्रपूर्ण था। गडकरी ने आडवाणी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात ऐस समय हुई जब भाजपा के भीतर गडकरी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर मतभेद चल रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में गडकरी का यह कहकर समर्थन किया गया कि उन्होंने अपनी कंपनी के संचालन में ‘कानूनी या नैतिक रूप से कुछ भी गलत नहीं किया।’ हालांकि, आडवाणी कोर ग्रुप और महासचिवों की बैठक से अलग रहे क्योंकि वह गडकरी के पद पर बने रहने से नाराज नजर आते हैं। इस बीच, पार्टी कार्यकर्ता आज आडवाणी को उनके 85वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन