{"_id":"f1c9565a-364c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-issue-shatrughan-sinha-says-he-is-with-jethmalani-and-yashwant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न भी चाहते हैं गडकरी दें इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शत्रुघ्न भी चाहते हैं गडकरी दें इस्तीफा
पटना/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी का इस्तीफा चाहने वालों की फेहरिस्त में अब शत्रुघ्न सिन्हा भी खुलकर सामने आ गए हैं। पटना साहिब से भाजपा सांसद सिन्हा ने शनिवार को कहा कि वह वैचारिक रूप से राम जेठमलानी और यशवंत सिन्हा के साथ हैं। इन दोनों नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पार्टी अध्यक्ष गडकरी से पद छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि जेठमलानी और सिन्हा के उठाए गए मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। गडकरी पर उन्होंने कहा कि वह उनके दोस्त हैं लेकिन जिम्मेदार पद पर काबिज व्यक्ति को न केवल ईमानदार होना चाहिए बल्कि ईमानदार दिखना भी चाहिए।
विज्ञापन
हाल ही में यशवंत सिन्हा ने गडकरी से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की थी। इसके पहले जेठमलानी और उनके बेटे महेश भी ऐसी ही अपील कर चुके हैं। यशवंत और जेठमलानी की प्रशंसा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ये सभी सक्षम व्यक्ति हैं और देश का प्रधानमंत्री बनने योग्य सभी योग्यताएं हैं। लेकिन भाजपा के मौजूदा नेताओं में प्रधानमंत्री पद के लिए लालकृष्ण आडवाणी ही सबसे योग्य व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
सिन्हा ने सीबीआई निदेशक पद पर बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा की नियुक्ति पर जेठमलानी की राय से सहमति जताई। सीबीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं को नेतृत्व विहीन नहीं रखा जा सकता है। इसके नए निदेशक की नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से की गई है। उन्होंने कहा कि रंजीत सिन्हा वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी हैं और सीबीआई निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए सक्षम अधिकारी हैं।