{"_id":"15d7f3753af61ae2c5d5d6f00a1ecf25","slug":"gadkari-gifted-modi-diamond-and-pearl-necklace","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने मोदी को ऐसा क्या दिया कि बवाल हो गया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी ने मोदी को ऐसा क्या दिया कि बवाल हो गया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस रोज नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने उन्हें बधाई देने के लिए एक हार पहनाया था। यह हार अब विवाद बन गया है।
विज्ञापन
ऐसा कहा जा रहा है कि यह हार कथित तौर पर हीरे और पर्ल का बना था। शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने यह दावा किया है और वह इस हार की कीमत जानना चाहती है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने कहा, "जब मोदी को भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार बनाया, तो पार्टी नेताओं ने उन्हें मालाएं पहनाई थीं। उसी दिन गडकरी ने उन्हें डायमंड और पर्ल नेकलेस तोहफे में दिया।"
विज्ञापन
मलिक ने कहा, "कुछ वक्त के लिए मोदी ने यह पहने रखा। लेकिन बाद में इसे उतार दिया और अपने निजी सचिव या बॉडीगार्ड को सौंप दिया।"
उन्होंने कहा, "हम यह जानना चाहते हैं कि इसकी कीमत क्या है। यह 50 करोड़ का है या 5 करोड़ का। 50 लाख रुपए का है या 5 रुपए का। लोग उसके दाम जानना चाहते हैं।"
13 सितंबर को दिल्ली में भाजपा ने बैठक के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की ओर से पीएम पद का दावेदार घोषित किया था।
यह ऐलान पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद किया गया, जिसमें गडकरी भी शामिल थे। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी नहीं पहुंचे थे और उन्होंने पत्र के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी।