फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gadkari gets second term as bjp president

गडकरी के दोबारा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ

Fri, 28 Sep 2012 01:37 PM IST
सूरजकुंड/इंटरनेट डेस्क
सूरजकुंड/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Sep 2012 01:37 PM IST
विज्ञापन
gadkari gets second term as bjp president
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद ने राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्षों को लगातार दो कार्यकाल तक बने रहने संबंधी पार्टी के संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही नितिन गडकरी के दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


बैठक के तीसरे और अंतिम दिन पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित उपरोक्त संविधान संशोधन को मंजूरी के लिए पेश किया। पूर्व अध्यक्ष एम वैंकेया नायडू ने इसका अनुमोदन किया जिसे बाद में सर्वसम्मिति से मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन


भाजपा के संविधान में इस संशोधन के साथ नितिन गडकरी के दोबारा तीन साल के लिए अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। उनका अध्यक्ष पद का पहला कार्यकाल अगामी दिसंबर में समाप्त होगा, जिसके बाद उन्हें दिसंबर, 2015 तक के लिए फिर से अध्यक्ष चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के अंतिम दिन शिवराज सिंह चौहान की खूब प्रशंसा हुई। चौहान की तारीफ में कहा गया कि लोकसेवा कानून को मंजूर कर चौहान ने देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है। इसके अलावा उनकी कृषि नीति की भी गडकरी ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed