{"_id":"abf414b8-2804-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-express-regrets-over-vivekananda-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने विवेकानंद पर दिए बयान पर जताया खेद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी ने विवेकानंद पर दिए बयान पर जताया खेद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 04:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम के आईक्यू पर दिए अपने बयान पर खेद जताया है। गडकरी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की कभी भी तुलना नहीं की। मेरे बयान को गलत तरीके से समझा गया, मुझे इस बात से दुख पहुंचा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा से भाजपा के प्रेरणास्रोत रहे हैं। मेरे दिल में भी उनके लिए इज्जत रही है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी पूरी जिंदगी मानवता के कल्याण में लगा दी। मैं यह दोहराना चाहता हूं कि मैंने स्वामी विवेकानंद की तुलना किसी से नहीं की। फिर भी किसी को मेरे बयान से दुख पहुंचा है तो इसके लिए मैं खेद जताता हूं।
विज्ञापन