{"_id":"fed8e07a-a85e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gadkari-denies-assuring-nitish-on-modi-projection-as-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी की पीएम उम्मीदवारी की संभावना से इंकार नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी की पीएम उम्मीदवारी की संभावना से इंकार नहीं'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के साथ तकरार के बावजूद भाजपा नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी की संभावना को नकार नहीं रही है।
विज्ञापन
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसा कोई वचन नहीं दिया था कि भाजपा मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम पद का उम्मीदवार नहीं बनाएगी।
गडकरी ने स्वीकार किया वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के साथ नीतीश से मिले थे। यह बैठक जुलाई 2012 में जेटली के आवास पर हुई थी।
इस मौके पर नीतीश ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के पीएम पद के उम्मीदवार का मसला उठाया था।
गडकरी की ओर ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में दावा किया गया कि तब नीतीश से यही कहा गया था कि भाजपा ने अभी किसी को पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के मामले में कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व इस मामले में उचित समय पर निर्णय करेगा और ऐसा करते समय सभी घटक दलों को विश्वास में लेगा।
गडकरी के इस बयान से साफ है कि भाजपा ने जदयू के साथ बिगड़ते संबंधों के बावजूद मोदी की उम्मीदवारी के विकल्प को खुला रखा है।