फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gadkari could not speak in Lok Sabha becuase of advani

आडवाणी ने गडकरी को बोलने से रोका, क्यों?

Thu, 14 May 2015 03:41 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 May 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
gadkari could not speak in Lok Sabha becuase of advani

पूर्ति ग्रुप को ब्याज रहित ऋण पर सीएजी की प्रतिकूल टिप्पणियों के कारण सियासी मुसीबत में घिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लोकसभा में अपना पक्ष नहीं रख पाए। दरअसल गडकरी की योजना मंगलवार को राज्यसभा की तरह लोकसभा में भी अपना पक्ष रखने की थी।

विज्ञापन


मगर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर से जताए गए एतराज के कारण गडकरी ऐसा नहीं कर पाए। आडवाणी का मानना था कि गडकरी की ओर से अपना पक्ष रखे जाने के कारण राज्यसभा की तरह ही लोकसभा में भी इस मुद्दे पर बिना वजह विवाद खड़ा होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में विपक्ष ने लगातार तीन दिनों तक इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। हालांकि लोकसभा में विपक्ष ने बेहद प्रतीकात्मक तरीके से इस मुद्दे का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहत हैं आडवाणी

gadkari could not speak in Lok Sabha becuase of advani

आडवाणी के करीबियों का कहना है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार हो रहे हंगामे, तर्कहीन बहस और आरोपों-प्रत्यारोपों के शुरू हुए सिलसिले से वरिष्ठ नेता आहत और नाराज हैं।

यही कारण है कि मंगलवार को एक और विवाद खड़ा होने की आशंका के कारण उन्होंने लोकसभा में गडकरी को पूर्ति ग्रुप से जुड़े विवाद पर अपना पक्ष नहीं रखने दिया।

गडकरी ने राज्यसभा में इस मुद्दे में किसी तरह का भ्रष्टाचार साबित होने पर राजनीति से संन्यास लेने के साथ ही लोकसभा की सदस्यता से भी त्याग पत्र देने की घोषणा की थी।

आडवाणी ने गडकरी को रोका

gadkari could not speak in Lok Sabha becuase of advani

पार्टी के अतिविशिष्ट सूत्र ने बताया कि मंगलवार को दोपहर राज्यसभा में इस विवाद मामले में अपना पक्ष रखने के बाद गडकरी लोकसभा में भी ऐसा ही करना चाहते थे।

मगर उस दौरान सदन में उपस्थित आडवाणी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। सूत्र के मुताबिक आडवाणी ने गडकरी से पूछा कि जब इस सदन में इस मामले में कोई विवाद नहीं है तब स्पष्टीकरण देने की जरूरत ही क्या है।

बताते हैं कि गडकरी ने इस मुद्दे पर लोकसभा में दूसरी बार अपना पक्ष रखने की कोशिश की, मगर आडवाणी ने फिर से ऐसा न करने की हिदायत दे कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

पार्टी के नेताओं से जाहिर की अपनी नाराजगी

gadkari could not speak in Lok Sabha becuase of advani

आडवाणी के करीबी नेता का कहना था कि दूसरे चरण में सदन के अंदर शुरू हुए आरोपों-प्रत्यारोपों के दौर, निरर्थक और तर्कहीन बहसों और हंगामे से आडवाणी नाराज और आहत हैं।

उन्होंने पार्टी के कई नेताओं से बातचीत कर अपनी निराशा भी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के कार्यकाल के एक साल में पहली बार लोकसभा में शीर्ष स्तर पर न केवल आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर चला, बल्कि सदन की कार्यवाही भी कई बार स्थगित हुई।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने इस मामले को लोकसभा में उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए गडकरी के इस्तीफे की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed