फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   funeral of tulika and her husband

सुहागन के रूप में ही हुआ अंतिम संस्कार, दर्द भरी है ये दास्तां

Mon, 11 Jan 2016 07:53 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 07:53 AM IST
विज्ञापन
funeral of tulika and her husband

रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तूलिका का शनिवार को गोरखपुर की राप्ती नदी के राजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संशय से निजात पाकर कि पहले संजय की मौत हुई या तूलिका की, परिवार वालों ने तूलिका की मौत बाद में मानकर उनकी अंतिम विदाई सुहागन के तौर पर की।

विज्ञापन


विंध्यवासिनी नगर स्थित आवास से पति-पत्नी की अर्थी साथ उठती देख वहां मौजूद शायद ही कोई ऐसा रहा हो, जिसकी आंखें नम न हुईं हों। कुछ फूट-फूटकर रोए तो कुछ के आंसू छलके।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात दोनों का शव विंध्यवासिनी नगर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोग उमड़ने लगे थे। घर की ओर बढ़ रहे हर कदम के बीच यह चर्चा आम थी कि आखिर संजय जैसे सज्जन व्यक्ति से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है, जो उन्हें मौत की नींद सुला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही चिता पर रखे पति-पत्नी के शव

funeral of tulika and her husband

माहौल तब और गमजदा हो गया जब मैडम तूलिका से मिलने एचपी स्कूल की छात्राएं वहां पहुंचीं। अपनी टीचर को बर्फ की सिल्ली पर लिटाया देख छात्राएं फूट पड़ीं। उनकी जिद पर घर वालों ने जब मैडम का चेहरा दिखाया तो जो चीत्कार निकली, उसने वहां मौजूद सभी को रुला दिया।

क्या रिश्तेदार, क्या दोस्त और क्या अनजान, सभी इंजीनियर दंपति के अंतिम दर्शन को बेताब थे। अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू ही हो रही थी कि तभी तूलिका के मायके से फोन आया। उन्होंने इच्छा जताई कि उनके आने पर ही शव उठाया जाए।

इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों की गति थोड़ी धीमी हो गई। करीब एक बजे मायके से लोग पहुंचे तो शव उठाए गए। रेलवे की ओर से भेजे गए ट्रक से जब दोनों के शव राजघाट के लिए चले तो भारी संख्या में लोग शवयात्रा में चल पड़े।

दो बजे के करीब एक ही चिता पर दोनों के शव रखे गए। बेटे प्रणव ने जब मुखाग्नि दी तो एक बार फिर माहौल को सिसकियों ने अपने आगोश में ले लिया।

हत्यारों की तलाश में कोलकाता गई टीम

funeral of tulika and her husband

पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर और उनकी पत्नी के हत्यारों की तलाश में शुक्रवार की देर रात एक टीम कोलकाता भेजी गई। वहीं हिरासत में लिए गए चालक और नौकरानी से पूछताछ के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मियां बाजार, गोरखनाथ में भी दबिश दी। पुलिस इस वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का संदेह जता रही है।

विंध्यवासिनी नगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव व उनकी पत्नी तूलिका की हत्या के मामले में पुलिस सुराग मिलने का दावा कर रही है। अब तक  की तफ्तीश में पुलिस ने लूट के इरादे से आंगन के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाशों पर हत्या का संदेह जताया है।

फॉरेंसिक विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वारदात के समय घर में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। बदमाश चहारदीवारी फांदकर सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़े थे। दीवार पर पैर और अंगुलियों के निशान देख पुलिस यह अनुमान लगा रही है।

तड़पाकर मारा था दंपत्ति को

funeral of tulika and her husband

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपत्ति को तड़पाकर मारने की पुष्टि हुई है। उनके दोनों कंधों और गले पर कई जगह चाकू चुभाने के बाद गले के बीचोंबीच चाकू से बड़ा घाव किया गया था जिससे उनकी मौत हुई। हिरासत में लिए गए तीन चालकों में से एक के घर शनिवार की सुबह पुलिस ने दबिश दी।


क्राइम  ब्रांच, शहर के सभी थानेदारों के अलावा शनिवार को एसटीएफ को भी खुलासे में सहयोग करने का निर्देश आईजी ने दिया। दोपहर टीम के साथ पहुंचे एसटीएफ के दरोगा सत्यप्रकाश ने छानबीन की। छुट्टी से लौटे एसएसपी लव कुमार शाम साढ़े चार बजे डिप्टी इंजीनियर के घर पहुंचे।

उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत के साथ ही कमरा खुलवाकर पड़ताल की। पुलिस ने कमरे में अपना ताला बंद किया है। पुलिस जिन लोगों की तलाश में कोलकाता गई है उनके संबंध हिरासत में लिए गए लोगों से बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed