फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fun on narendra modi related website start

मोदी का मजाक उड़ाने वाली वेबसाइट फिर से शुरू

Tue, 30 Jul 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
fun on narendra modi related website start

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाली वेबसाइट एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस वेबसाइट का नाम है http://www.narendramodiplans.com

विज्ञापन


इस वेबसाइट पर लिखा है, 'अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनके पास क्या योजना है, जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लेकिन नीचे दिए गए लिंक GET DETAILS पर माउस का कर्सर ले जाते ही यह भागने लगता है।'
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक इस प्रकार की हरकत नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य है। संकेत साफ है कि मोदी के प्लान भी आपसे ऐसे ही दूर भाग जाएंगे।

इससे पहले भी इस साइट ने कुछ इसी तरह की चर्चाएं बटोरी थी और फिर अचानक बंद हो गई।

narendramodiplans.comइस वेबसाइट पर एक डिस्क्लेमर (वैधानिक चेतावनी) भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लिखा है, 'इस डोमेन नेम पर एक साइट होती थी जो विवादों की वजह से डिलीट कर दी गई। हमने देखा कि ये डोमेन खाली है तो हमें लगा कि डर की वजह से किसी विचार की मौत नहीं होनी चाहिए। हमें बिल्कुल नहीं पता कि इस पर पहले क्या था। बस हमें इतनी जानकारी है कि इससे कुछ लोग नाराज थे। यदि आपके पास कोई विचार है तो हम उसे स्थान देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed