फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   FTII students call off hunger strike

FTII छात्रों की भूख हड़ताल खत्म, सरकार करेगी बात

Sun, 27 Sep 2015 03:27 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
FTII students call off hunger strike

भारतीय फिल्म एंव टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के आंदोलनकारी छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने छात्रों के पत्र का जवाब देते हुए नए सिरे से बातचीत करने की बात कही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकार छात्रों से वार्ता करेगी। इस बावत मंत्रालय ने आंदोलन कर रहे छात्रों के पत्र का जवाब भेजा है। मंत्रालय के जवाब के बाद संस्थान के छात्रों ने फिलहाल भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। दरअसल छात्र एफटीआईआई के अध्यक्ष पद से अभिनेता गजेंद्र चौहान को हटाने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को होगी छात्रों से वार्ता

FTII students call off hunger strike

बीते 108 दिन से आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे एफटीआईआई के छात्रों ने रविवार को भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। संस्‍थान के तीन छात्रों ने भूख हड़ताल वापस ले ली है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एफटीआईआई स्टूडेंट्स एसोसिएशन के छात्र रंजीत नयर ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.संजय मूर्ति ने छात्रों के पत्र का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने छात्रों को मंगलवार को 11 बजे मुम्बई के फिल्म प्रभाग में वार्ता के लिए बुलाया।

एफटीआईआई एसो‌सिएशन के छात्र रंजीत नयर ने बताया कि संयुक्त सचिव के.संजय मूर्ति सरकार के सूचना एंव प्रसारण मंत्रायलय की ओर से प्रतिनधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed