फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   from today expensive rail journey

रेल का सफर आज से हुआ महंगा

Mon, 21 Jan 2013 09:40 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
from today expensive rail journey

सोमवार की मध्यरात्रि से ट्रेनों में किराए की बढ़ी हुई दरें लागू हो गईं। किराये में की गई वृद्धि 22 जनवरी से लागू हुई है। सोमवार रात्रि 12 के बाद जारी होने वाले टिकटों पर नई दर के अनुसार कीमत वसूल की जाएगी, लेकिन जो टिकट पूर्व में जारी किए जा चुके हैं, उन टिकटों पर यात्रा के समय ट्रेन में ही टीटी व अन्य रेलवे स्टाफ अतिरिक्त किराये की वसूली करेगा। इसके लिए यात्रियों को भुगतान राशि की रसीद भी दी जाएगी।

विज्ञापन


कुंभ मेले के लिए जारी अनारक्षित एडवांस टिकटों पर भी यात्रा के समय किराये की बढ़ी हुई दरें भुगतान करनी होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार पूर्व में खरीदे गये टिकटों पर यात्री अतिरिक्त किराये का भुगतान रेलवे स्टेशनों पर स्थित टिकट विंडो पर भी कर सकते हैं। कुछ समय पूर्व ही रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने विभिन्न श्रेणी के यात्रियों के किराये में वृद्धि किए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


दूर दराज के रेलवे स्टेशनों पर जहां अभी भी प्रिंटेड टिकट की बिक्री की जाती है, वहां टिकट पर ही किराये की नई दर की मुहर लगाकर किराया वसूले जाने का आदेश दिया है। रेलवे ने आरक्षण शुल्क में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। विभिन्न श्रेणी की रियायती टिकटों के मामले में रेलवे मूल किराये में ही छूट प्रदान करेगा। टिकट पर लगने वाला सरचार्ज तथा सर्विस टैक्ट पूरी टिकट की कीमत पर ही यात्रियों से वसूल किया जाएगा। यही नहीं नगरीय रेल सेवाओं के टिकटों में 10 किमी तक किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई है। रेल किराये में वृद्धि से एक साल में रेलवे को 6600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed