फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   from august no waiting in tatkal tickets

एक अगस्त से बदलेंगे तत्काल के नियम

Wed, 18 Jun 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Wed, 18 Jun 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
from august no waiting in tatkal tickets

रेलवे एक अगस्त से तत्काल टिकट पर वेटिंग नहीं देगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


साथ ही तत्काल की वेटिंग के नाम पर लिए जाने वाले अतिरिक्त चार्ज से भी यात्रियों को छुटकारा मिल जाएगा। इस आदेश के जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

रेलवे अभी यात्रियों को ट्रेनों में 60 दिन पहले आरक्षण उपलब्ध कराता है। इसके अलावा सभी आरक्षित श्रेणियों में कुछ सीटें बचाकर रखता है।

इन सीटों को तत्काल टिकट के रूप में प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन चलने के एक दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

from august no waiting in tatkal tickets

इसके बदले में रेलवे तत्काल टिकट पर डेढ़ सौ से तीन सौ रुपये तक यात्रियों से वसूल करता है।

अधिक मांग होने के कारण सुबह दस बजे तत्काल टिकटों का बनना शुरू होते ही चंद मिनटों में ही अधिकांश ट्रेनों की सीटें भर जाती हैं।

अभी रेलवे तत्काल में कन्फर्म सीट खत्म होने पर यात्रियों को वेटिंग का टिकट भी उपलब्ध कराता है।

तत्काल की वेटिंग सामान्य टिकटों की प्रतीक्षा सूची से पहले कंफर्म होती है। इस कारण सामान्य टिकटों की वेटिंग कंफर्म होना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में भीड़ कम करने की कवायद

from august no waiting in tatkal tickets

इससे रेलवे को तो फायदा हो रहा है, लेकिन सामान्य और तत्काल की वेटिंग देने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसके चलते आरक्षित सीटों पर सवार यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।

रेलवे ने अब एक अगस्त से तत्काल टिकट पर वेटिंग नहीं देने का फैसला लिया है।

जनसंपर्क अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि सर्कुलर जारी होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed