फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   profile of MP Tathagata Satpathy

विवादित बयानों का एक और चेहरा, सांसद सत्पथी

Fri, 07 Aug 2015 05:52 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
profile of MP Tathagata Satpathy

बीजू जनता दल के सांसद तथागत सत्पथी पोर्न पर दिए गए अपने बयान से विवादों में हैं। यह पहला मौका नहीं जब सत्पथी ने विवादित बयानबाजी की हो, इससे पहले भी वे कई मौकों पर विवादित बयान दे चुके हैं जिससे वे सुर्खियों में रहे हैं।

विज्ञापन


उनके बयानों से कई बार विपक्ष ने उनको अपना निशाना भी बनाया है। और राजनैतिक गलियारों में आए दिन उनके विवादित बयानों की चर्चा रहती है। पोर्न हो या फिर अफीम को लेकर सत्पथी चर्चा का विषय रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं तथागत सत्पथी।

विज्ञापन

सत्पथी का अब तक का राजनैतिक सफर

profile of MP Tathagata Satpathy

पेशे से पत्रकार रहे बीजूदा (बीजद) के नेता उड़ीसा के डेंकानल संसदीय क्षेत्र से सांसद सदस्य हैं। 1 अप्रैल 1956 को उड़ीसा के कटक में जन्में सत्पथी छात्र राजनीति के चेहरे रहें हैं।

सत्पथी उड़ीसा की राजनीति के खास चेहरे हैं। उड़ीसा की राजनीति में उनका खासा दखल है। 1990 में उड़ीसा सरकार में विधायक के तौर पर पहली बार सत्पथी सक्रिय राजनीति में आए।

वर्ष 1995 तक वे विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद वर्ष 1998 में सत्पथी 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने और केंद्रीय राजनीति में आए।

इस दौरान वे फाइनेंस कमेटी और रोजगार मंत्रालय एवं शहरी विकास की सलाहकार समिति के सदस्य रहे। सत्पथी वर्ष 2004 में हुए 14वीं लोकसभा के लिए दोबारा सांसद चुने गए। इस दौरान वे सूचना प्रौद्योगिकी कमेटी के सदस्‍य रहे।

वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए सत्पथी फिर निवार्चित हुए और लोकसभा पहुंचे। इस दौरान भी वे तीसरी बार सूचना प्रौद्योगिकी कमेटी के सदस्‍य रहे। वर्तमान में तथागत सत्पथी उड़ीसा से सांसद हैं।

सत्पथी के विवादित बोल

profile of MP Tathagata Satpathy

अक्सर विवादों में रहने वाले उड़ीसा के सांसद तथागत सत्पथी कई मौकों पर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। तब चाहे वह राजनैतिक गलियारे हों या सार्वजनिक मंच वह विवादित बोल बोलने से परहेज नहीं करते।

अभी हाल ही में एक चैट प्लेफार्म पर दिए एक जवाब से वे विवादों में आ गए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे कॉलेज के दिनों में अफीम का प्रयोग करते थे उन्होंने स्वीकार किया कि छात्र जीवन में कई बार अफीम ली है।

यही नहीं उड़ीसा के गांवो में खुलेआम लोग अफीम का सेवन करते हैं। और लोग किसी भी दुकान से अफीम खरीद सकते हैं। वहीं केंद्रीय विद्यालयों को लेकर भी उन्होंने बयान दिया था कि ऐसे विद्यालयों का कोटा खत्म कर देना चाहिए।

अभी बीते गुरूवार को संसद में पुराने कानूनों को निरस्त करने के प्रस्ताव पर सत्पथी ने कहा कि उनके हिसाब से पोर्न को देश भर में लागू कर देना चाहिए। वहीं उन्होंने भांग के प्रयोग को देश में लीगल बनाए जाने की भी बात कही। सत्पथी के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed