फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   frivolous rti queries in pms office raised question over rti

10 साल में कितनी बार बीमार पड़े नरेंद्र मोदी?

Sun, 07 Feb 2016 07:07 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
frivolous rti queries in pms office raised question over rti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2014 में कितने गैस सिलेंडर इस्तेमाल किए थे? उनकी वाईफाई की स्पीड क्या है? उन्होंने पिछले 10 सालों में बीमारी की कितनी छुटि्टयां ली? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर से कई ऐसे अटपटे सवाल पूछे गए हैं, जिन्होंने सूचना के अधिकार के दुरुपयोग की बहस छेड़ दी है। सरकार और नौकरशाही को जवाबदेह बनाने के लिए शुरू किए गए सूचना के अधिकार कानून के तहत ऐसे सवाल पूछे जाने पर कानून की उपयोगिता पर सवाल उठने लगा है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक आवेदनकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत ऐसे दस्तावेज मांगे हैं, जिनसे ये साबित हो सके कि मोदी प्रधानसेवक हैं नकि प्रधानमंत्री। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषणों में कहते रहते हैं कि वे प्रधान मंत्री नहीं बल्कि देश के प्रधान सेवक है।
विज्ञापन


सूचना के अधिकार के तहत पीएम के रसोईघर के खर्चों के बावत सवाल किया गया है। ये भी जवाब मांगा गया है कि उन्होंने संविधान पढ़ा है कि नहीं या कि उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया

frivolous rti queries in pms office raised question over rti

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार पर ये आरोप लगता रहा है कि वो मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में देरी कर सूचना के अधिकार के कानून को कमजोर करना चाहती है। सरकार ऐसे सवालों के जवाब देने से बचना चाहती है, जो उसे परेशान करते हों? इसलिए भी वह आरटीआई को कमजोर करने के फिराक में हैं।

हालांकि जानकारों का मानना है कि सूचना के अधिकार के तहत बेतुके सवाल पूछे जाने पर कानून को ही नुकसान होगा। कानून असल मकसद से भटक जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के स्टाफ, तनख्वाह आदि सवालों का जवाब नहीं दिया है।

प्रधानमंत्री के कार्यालय और घर पर आनेजाने वालों के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि ऐसे सवालों का जवाब देने से देश की संप्रुभता और एकता को नुकसान हो सकता है।

मोदी के दफ्तर क्या है इंटरनेट स्पीड?

frivolous rti queries in pms office raised question over rti

केंद्रीय सूचना आयुक्त समक्ष फिलहाल 35,000 आवेदन पड़े हुए हैं और स्टाफ के अभाव में उनका जवाब नहीं दिया जा रहा है। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सूचना आयोग की रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने को कहा था।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सूचना के तहत कई अटपटे सवालों को जवाब भी दिया है। मसलन एक सवाल में जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि मोदी ने जब से बतौर पीएम कामकाज संभाला है कि बीमारी की एक भी छु्ट्टी नहीं ली है।

शैक्षणिक योग्यता की बावत पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया है कि मोदी राजनी‌‌ति शास्त्र से परास्नातक हैं। सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया गया है कि पीएमओ में इंटरनेट की स्पीड 34 एमबीपीएस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed