फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   friendship on facebook costs heavy

...और फेसबुक पर दोस्ती करनी पड़ी महंगी

Sat, 20 Oct 2012 09:05 AM IST
उधमपुर/ब्यूरो
उधमपुर/ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 09:05 AM IST
विज्ञापन
friendship on facebook costs heavy

राजस्थान की नाबालिग लड़की को फेसबुक पर जम्मू के एक लड़के के साथ दोस्ती करनी काफी महंगी पड़ गई। उस लड़के ने लड़की को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा बुलाया। लड़की के जम्मू आने पर उसे कटड़ा ले जाने की बजाए पत्नीटाप ले गया। वहां पहुंचने से पहले कुद में लड़के और उसके दो दोस्तों ने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो तीनों लड़की को छोड़ कर मौके से फरार हो गए। लड़की ने आपबीती पुलिस को सुनाई, इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके उन आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


एसएसपी अशकूर वानी ने बताया कि अलवर की रहने वाली नाबालिग लड़की की जम्मू निवासी विशाल से फेसबुक पर दोस्ती हुई। लंबे समय तक फेसबुक पर चैटिंग करते हुए दोनों के बीच प्यार हो गया। एक दिन विशाल ने अपने दो दोस्त अंशु और विक्की के साथ योजना बनाकर उसे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए बुलाया। लड़की 17 अकटूबर को राजस्थान से चली और 18 को जम्मू पहुंची।
विज्ञापन


तीनों उसे सिल्वर रंग की सफारी में बैठाकर कटड़ा ले गए, जहां काफी भीड़ होने की बात कहकर उसे पत्नीटाप चलने के लिए कहने लगे। भीड़ देखकर लड़की भी तैयार हो गई और तीनों के साथ पत्नीटाप चल पड़ी, लेकिन पत्नीटाप पहुंचने से पहले ही तीनों ने सफारी में लड़की के साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। जिसका लड़की ने विरोध किया, लेकिन लड़के नहीं माने और हालात बिगड़ते देख लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद लड़के उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान डीएसपी ज्ञान चंद शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके से गुजर रहे थे तो उन्होंने लड़की को चिल्लाते देखा और उससे पूरी बात पूछी। लड़की ने डीएसपी को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद कुद पुलिस ने युवकों के खिलाफ आरपीसी की धारा 366, 354 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। साथ ही लड़की के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। फिलहाल लड़की उधमपुर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed