फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fresh Trouble for Salman on hit and run case.

हिट एंड रन: 'झूठ बोल रहा है सलमान का ड्राइवर'

Tue, 07 Apr 2015 11:28 AM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
Fresh Trouble for Salman on hit and run case.

हिट एंड रन केस में फंसे अभिनेता सलमान खान के बारे में एक नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


सरकारी वकील प्रदीप घरात ने सोमवार को सत्र न्यायालय में जिरह के दौरान कोर्ट को बताया कि कार दुर्घटना के दौरान सलमान खान ने रम पी रखी थी।

इसके साथ ही वकील ने यह भी कहा कि ड्राइवर अशोक झूठ बोल रहा है कि सलमान गाड़ी नहीं चला रहे थे। वकील ने कहा कि यदि यह सही है तो 12 साल से सलमान चुप क्यों रहे।

वकील ने कोर्ट को बताया कि उस रात सलमान के भाई सुहेल खान, गायक कमाल खान और फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस ने रेन बार में रम, काकटेल, चिकेन और प्रांस (झींगा) का आर्डर दिया था।
विज्ञापन

दिनभर कोर्ट में रहे सलमान

Fresh Trouble for Salman on hit and run case.

मुंबई सत्र न्यायालय में हिट एंड रन केस की अंतिम दलीलें सुनी जा रही हैं। सोमवार को सलमान खान भी दिन भर कोर्ट में मौजूद रहे।

सरकारी वकील घरात ने जिरह में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू देशपांडे को बताया कि उस रात सलमान ने शराब पी रखी थी।

उन्होंने कहा कि रेन बार में उस दिन बहुत ज्यादा भीड़ थी इसलिए बार के मैनेजर रिजवान अली ने सलमान के लिए मोलाय बाग नामक एक वेटर को विशेष रूप से उनके टेबल पर नियुक्त किया था। घरात ने कहा कि सलमान ने सफेद ‘ग्लास में बकार्डी लिया था जिससे वह पानी जैसा दिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed