फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fresh rape cases increase tension

ताजा बलात्कार मामलों से हिली सरकार

Mon, 31 Dec 2012 08:19 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 31 Dec 2012 08:19 PM IST
विज्ञापन
fresh rape cases increase tension

दिल्ली गैंगरेप के बाद भले ही पुलिस लाख दावा करे कि अब बलात्कारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बावजूद देश के अलग-अलग हिस्सों से बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा बलात्कार के मामलों को लेकर समाजविद, पुलिस, राजनेता सहित सभी लोगों ने चिंता जताई है।

विज्ञापन


बच्चे के जन्म के साथ सामने आया गैंगरेप का मामला
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करीब नौ महीने बाद गैंगरेप के एक मामले का खुलासा हुआ है। तीन व्यक्तियों द्वारा कथित तौर से गैंगरेप की शिकार लड़की ने बीते शनिवार आधी रात के बाद बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद यह मामला सामने आया। डॉक्टर की सलाह पर पीड़ित ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करीब नौ महीने पहले उससे चलती कार में तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। यह केस विठालवाड़ी पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है क्योंकि घटना उनके क्षेत्र में हुई है। डिलीवरी के वक्त पति का न बता पाने के चलते डॉक्टरों को इसकी जानकारी मिली। बाद में उसने खुलासा किया कि तीन लोगों ने उसे घर के पास से किडनैप किया और चलती कार में रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल की बच्ची से रेप, एक गिरफ्तार
कर्नाटक के हसन जिले में काट्टया गांव में 13 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर को घटना के बाद रंगराजू फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की की मां ने आरोपी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने के लिए कहा था। मगर रास्ते में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी भी दी कि वह यह बात किसी ने नहीं बताए। लड़की स्कूल की ओर से स्टडी टूर पर जा रही थी।

गैंगरेप के आरोप लगाकर पलटी कॉलेज छात्रा
दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली बिहार की एक कॉलेज छात्रा बाद में अपने बयान से पलट गई है। कल्याणपुर पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने तीन दिन पहले आरोप लगाया था कि उसके गांव के वीरेंद्र महतो और सुनील कुमार ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया है।

बाद में मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई थी। मगर अब लड़की का कहना है कि एक आरोपी के साथ उसके संबंध थे और पैसों के लिए उसने दोनों को फंसाने की कोशिश की थी। हालांकि आरोपों की जांच के लिए सिविल सर्जन एवी सहाय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है।


नाबालिग को आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाया, एक गिरफ्तार
पुलिस ने 19 वर्षीय एक लड़के को 10-11 साल की छात्रा को अपने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सालेम की एएसपी सरोज ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (महिला के शील के अपमान का इरादा), धारा 506 (आपराधिक तरीके से धमकाना) और महिला उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed