फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fresh exchange of fire rock LoC in Poonch by pakistan

सुधर नहीं रहा पाक, चौथे दिन भी फायरिंग की

Sun, 13 Jan 2013 12:06 AM IST
पुंछ/जम्मू/ब्यूरो
पुंछ/जम्मू/ब्यूरो Updated Sun, 13 Jan 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
fresh exchange of fire rock LoC in Poonch by pakistan

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को लोहड़ी के दिन भी उसने एलओसी की सात चौकियों पर धुंआधार गोलीबारी की। रात करीब नौ बजे से मेंढर सेक्टर में कृष्णा घाटी से बालाकोट तक अस्सी किलोमीटर लंबी एलओसी की क्रांति-1, क्रांति-2, छज्जा, मान, रवि-1, रवि-2, नंगा टेकरी और घोड़ा पोस्टों पर भारी गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। रात के समय गोलों की रोशनी लोगों का डर बढ़ा रही थी।

विज्ञापन


इस गोलाबारी के बीच सरहद और नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। दो साथियों की शहादत से दुखी जवानों ने एलओसी पर लोहड़ी नहीं मनाई। पुंछ-रावलाकोट बस सेवा बंद है। एलओसी ट्रेड रुक जाने से चक्का दा बाग में सामान भरे करीब 70 ट्रक खड़े है। कश्मीर डिवीजन के उड़ी सेक्टर पर कमान पोस्ट से पीओके की तरफ सामान से लदे पचास ट्रक रवाना किए गए।
विज्ञापन


ताजा बर्फबारी और सीमांत इलाकों में मौसम खराब होने की वजह से सीजफायर का उल्लंघन दोबारा होने की संभावनाएं भी और बढ़ गई है। सीमा पर सेना ने अपनी गश्त बढ़ाते हुए सुरक्षा का जायजा लिया। सीमांत क्षेत्र की पुलिस चौकियों को भी मुस्तैद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जोन के आईजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार घुसपैठ की प्रबल आशंकाओं और सीमा पर पैदा हुए तनाव के कारण पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कडे़ कदम उठाए हैं और जवानों को मुस्तैद किया गया है। ग्रामीण सुरक्षा समितियां (वीडीसी) को भी सक्रिय किया गया है।

पाकिस्तान को सबक सिखाने के क्या हैं विकल्प
सैन्य कार्रवाईः ज्यादातर लोग मानते हैं कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का सबसे अच्छा विकल्प है सैनिक कार्रवाई है। पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध लड़ चुका है और सभी में हारा है। सैन्य कार्रवाई में फिर वही नतीजा आएगा, पाकिस्तान भी जानता है।

कूटनीतिक संबंध खत्मः राजदूतों और अधिकारियों को भारत वापस बुला सकता है। सांस्कृतिक और खेल संबंधों पर रोक लग सकती है। अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत बंद की जा सकती है। नागरिकों के आने-जाने के दरवाजे पूरी तरह बंद हो सकते हैं।

आर्थिक संबंधः पाकिस्तान के साथ भारत का 140 अरब रुपये का व्यापार है। भारत ने पाकिस्तान को विशेष आर्थिक राष्ट्र का दर्जा दे रखा है, जिसका लाभ उसे मिलता है। आर्थिक संबंधों को खत्म कर भारत पाकिस्तान को बड़ा झटका दे सकता है।

फ्लैग मीटिंग से पीछे हटा पाक
सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच 16 जनवरी को होने वाली ‘रूटीन’ बैठक (फ्लैग मीटिंग) में पाकिस्तान ने भाग लेने से इंकार कर दिया है। अब उसने यह बैठक 20 तारीख को करने की बात कही है। उसने बैठक को आगे बढ़ाने का कोई सुनिश्चित कारण नहीं बताया।

एलओसी पर छुट्टियां रद्द
रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान सीमा पर वर्तमान हालात को देखते हुए एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर तैनात सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। रक्षा मंत्रालय में रक्षामंत्री और सैन्य अधिकारियों के बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक में एलओसी पर सैनिक नहीं बढ़ाने का फैसला हुआ, लेकिन यह तय हुआ कि चौकसी और गश्त बढ़ाई जाएगी।


सरकार उठाए सख्त कदम: वीके सिंह
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों के प्रति दिखाई गई बर्बरता और सीमा पर लगातार फायरिंग के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों की हत्याएं न केवल मानवीयता के विरुद्ध हैं बल्कि जेनेवा समझौते का उल्लंघन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed