फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   french open tennis champion single mother myskina

ये रूसी चैंपियन हैं तीन बच्चों की मां...पिता का पता नहीं

Sun, 12 May 2013 01:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 12 May 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
french open tennis champion single mother myskina

आज मदर्स डे है। इस खास मौके पर हम आपको टेनिस की दुनिया की एक ऐसी सुपरमॉम के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन


रूस की दिग्गज टेनिस अनास्तासिया मिस्कीना एक ऐसी सुपरमॉम हैं जिनके तीन बच्चे हैं लेकिन उनके पिता का नाम आज भी दुनिया वालों को नहीं पता।

मिस्कीना टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित ग्रेंड स्लेम फ्रेंच ओपन की पहली रूसी चैंपियन थीं।

मिस्कीना ने 2004 में फ्रेंच ओपन खिताब जीत कर इतिहास रचा।

टेनिस परी मिस्कीना का सबसे पहला अफेयर मॉस्को हॉकी टीम के एलेक्सेंडर स्तेपनोव से हुआ। मई 2008 में अचानक से उन्होंने ऐलान किया कि वे प्रेग्नेंट हैं।

उसी साल उनका अफेयर रूसी हॉकी प्लेयर कॉन्स्टान्टिन कॉर्नेयेव से चल रहा था लेकिन उन्होंने बच्चे के पिता का नाम बताने से इंकार कर दिया।

28 अप्रैल 2008 को मिस्कीना ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया।

अमूमन यह देखने में आता है कि पुरुष खिलाड़ी अपने संबंधों को गुप्त रखते हैं और बच्चों को अपना लेते हैं।

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी अपने बेटे की मां का नाम नहीं बताया था। लेकिन किसी महिला द्वारा यह बोल्ड कदम उठाना वाकई हैरान करने वाला है।

मिस्कीना ने 2010 और 2012 में भी दो बच्चों को जन्म दिया लेकिन तीनों बच्चों के पिता का नाम अब तक गुप्त है।

2011 में मिस्कीना ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा था कि एक मां होना बहुत अलग अनुभव है।

टेनिस तो महज एक खेल है लेकिन मां बनने के बाद आपको अपने और बच्चे दोनों की भलाई को ध्यान में रख कर काम करना होता है। यह मजेदार है।

जब मैं टेनिस कोर्ट पर होती हूं तो बिल्कुल अलग जिंदगी होती है लेकिन जब मेरा बच्चा बीमार होता है तब मैं पागल हो जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed