फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Freedom 251: Biggest scam of the millennium, says Congress MP

फ्रीडम-251 है अब तक का सबसे बड़ा घोटाला: प्रमोद तिवारी

Sat, 27 Feb 2016 05:36 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
Freedom 251: Biggest scam of the millennium, says Congress MP

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन मोबाइल को सबसे बहुत बड़ा घोटाला करार दिया है। उन्होंने महज 250 रुपए में जनता को स्मार्टफोन देने की बात कहने वाले कंपनी को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

विज्ञापन


राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान तिवारी ने सरकार से सवाल किया कि आखिर कैसे कोई कंपनी महज 250 रुपए में स्मार्टफोन दे सकती है। उन्होंने बताया कि कंपनी खुद यह बयान दे चुकी है कि वह 1400 रुपए में फोन खरीदेगी। ऐसे में वह 250 रुपए में जनता को फोन कैसे बेच सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी के मुताबिक अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस फोन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है ऐसे में कंपनी को बिना कुछ किए ही करोड़ो रुपए भी मिल गए हैं।
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला करने जा रही है इस फोन को 'मेक इन इंडिया' के नाम से लॉन्च किया गया लेकिन यह तो 'मेक इन फ्रॉड' बनकर रह गया है। स्मार्टफोन के उद्घाटन में भाजपा ने नेता भी शामिल हुए थे। इसका मतलब साफ है कि इस घोटाले में भाजपा का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरली मनोहर जोशी ने किया था उद्घाटन

Freedom 251: Biggest scam of the millennium, says Congress MP

तिवारी ने सदन को बताया कि 250 रुपए में स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी पहले परचून का दुकान चलाती थी ऐसे में उसके पास कोई बड़ी संपत्ति भी नहीं है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन लोगों ने अपने पैसे दिए हैं उसकी सुरक्षा की जाए।

उन्होंने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर कोई कंपनी 250 रुपए मे स्मार्टफोन बेच सकती है तो फिर जो कंपनियां 20 हजार रुपए में फोन बेच रही हैं वे जनता को लूट रही हैं। दोनों ही दशाओं में सरकार जनता को लूटने काम कर रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में रिंगिग बेल नाम की एक कंपनी ने 'फ्रीडम 251' नाम से दुनिया का सबसे सस्ता फोन लॉन्च किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने इसका उद्घाटन किया था। जिसके बाद से कई कंपनियों ने इस स्मार्टफोन पर सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed