{"_id":"abf5a5968588c49156085fca04d9265b","slug":"free-syrian-army-issues-fatwa-on-killing-lices","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा फतवा, जूं मारने पर मिलेगी सजा? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ये कैसा फतवा, जूं मारने पर मिलेगी सजा?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद सरकार के खिलाफ लड़ रही 'फ्री सीरियन आर्मी' ने अपने सदस्यों को जूं मारने से मना किया है।
विज्ञापन
विद्रोहियों को एक फतवा जारी कर अपनी दाढ़ी के जूं को मारने पर 50 कोड़ों की सजा और कोर्ट में मुकदमा चलाने की सजा देने की चेतावनी दी गई है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक फतवे में कहा गया है कि असद सरकार के खिलाफ जारी जेहाद के दौरान दाढ़ी में होने वाली जूं को मारने पर कड़ी सजा दी जाएगी।
इसका कारण बताया गया है कि जेहाद के समय जूं को मारना नहीं चाहिए क्योंकि ये खुदा को मानने वाले जीव हैं। जेहाद के दौरान पानी की कमी और साफ-सफाई न होने से दाढ़ी में जूं हो जाते हैं। जेहाद खुदा का पाक काम है और इस दौरान दाढ़ी में जूं हो जाएं तो उन्हें न मारा जाए।
विज्ञापन
फतवे में इस आदेश को न मानने वालों को सख्त सजा की चेतावनी दी गई है। उल्लंघन करने वालों को शरिया कानून के अनुसार 50 कोड़ों की सजा दी जाएगी। साथ ही अलेप्पो की शरिया अदालत में दोषी के खिलाफ मामला चलाया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि फतवे में जूं के कारण होने वाली खुजली से बचने के लिए मेंहदी लगाने की सलाह भी दी गई है।