फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   free facilities to all hanicap students of class 10 in up

10वीं के विकलांग विद्यार्थियों को फ्री मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sat, 20 Oct 2012 01:55 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
free facilities to all hanicap students of class 10 in up

उत्तर प्रदेश के हाईस्कूलों में पढ़ने वाले 21 हजार विकलांग विद्यार्थियों को सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 49 करोड़ रुपए की लागत से सभी सुविधाएं नि:शुक्ल मुहैया कराएगी। विद्यार्थियों को यह सुविधा केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विकलांग बच्चों की समेकित शिक्षा योजना (आईईडीएसएस) के तहत उपलब्ध होगी। वर्तमान में यह सुविधा सूबे के प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले विकलांग विद्यार्थियों को उपलब्ध है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं तक पढ़ने वाले विकलांग विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 97 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव बना कर दिया था। लेकिन केंद्र के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पैब) ने राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव पर 49 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत हाई स्कूलों में पढ़ने वाले विकलांग विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी तरह के विकलांग सहायता उपकरण, पठन-पाठन सामग्री, यूनिफार्म और विशेष शिक्षकों की सुविधा नि:शुक्ल उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत वर्ष योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपए का बजट केंद्र सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को दिया था लेकिन तत्कालीन विभागीय सचिव और निदेशक द्वारा योजना में रुचि नहीं लेने की वजह से योजना शुरू नहीं हो पाई। अब वर्तमान सचिव पार्थ सारथी शर्मा की पहल से योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed