घाटे में डूबी एयर इंडिया के फ्री बंट रहे हैं हवाई टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 33 हजार करोड़ रुपये के घाटे में डूबी एयर इंडिया अपने 24 हजार मौजूदा और 20 हजार रिटायर्ड कर्मचारियों की कई पीढ़ियों को देश-विदेश के फ्री टिकट देती आ रही है।
एयरलाइंस में कर्मचारियों के परिजनों को निशुल्क हवाई यात्रा कराने का नियम है, जिसकी आड़ में एयर इंडिया ने कर्मचारियों ने निधन के बाद भी उनके बच्चों को फ्री टिकट देने का फैसला किया है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद एयर इंडिया प्रबंधन विवादास्पद फैसले की लीपापोती करने में जुटा है।
पीढ़ियों को बांटी जा रही हैं टिकटें
गत 11 अप्रैल को एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक (पर्सनल) की ओर से जारी पत्रक के अनुसार, मृत कर्मचारी के पति या पत्नी अपने पास को परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित कर सकते हैं। कुल पास में से चार पास भाई, बहन, दामाद और बहू को दिए जा सकते हैं।
इतना ही नहीं एयरलाइंस ने दरियादिली दिखाते हुए रिटायर्ड डिप्टी एमडी को मिलने वाली सुविधाओं का दर्जा मौजूदा निदेशक के बराबर कर दिया है। डेपुटेशन पर गए कई अधिकारियों के रिश्तेदार भी मुफ्त हवाई यात्रा का मजा ले रहे हैं।
30 हजार करोड़ के घाटे में एयर इंडिया
फ्री टिकट की सुविधा अक्टूबर, 2013 के एक आदेश के तहत दी जा रही है। इस बारे में नागर विमानन मंत्री अशोक गणपति राजू का कहना है कि यह गंभीर मामला है, जिसकी पड़ताल करने की जरूरत है।
एयर इंडिया को वित्तीय संकट से उबारने के लिए केंद्र ने उसे 10 साल के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज देने का वादा किया है।