फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fraud on mobile with SP mla madan chauhan

कॉल आई और विधायक के खाते से उड़ गए रुपए

Mon, 27 Apr 2015 09:25 AM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
fraud on mobile with SP mla madan chauhan

ठगों का हौसला इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब वीवीआईपी को भी चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इस बार ठगों ने क्षेत्रीय विधायक मदन चौहान के खाते से करीब 35 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। विधायक की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ठगों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


संचार क्रांति के युग में जहां लोगों के पलक झपकते सारे काम आसानी से हो रहे हैं वहीं, इसके कई दुष्परिणाम भी सामने हैं। क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगा चुके सपा विधायक मदन चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने अपने को बैंक के मुंबई हेड क्वार्टर का अफसर बताकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद खाता बंद होने का उल्लेख कर उसे रेन्युअल करने के लिए डेबिट कार्ड का नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर की ऑनलाइन शॉपिंग

fraud on mobile with SP mla madan chauhan

इसी दौरान मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे तो ठग ने उनसे कहा कि वह मैसेज डीलिट करते रहें। धीरे-धीरे करके खाते से रुपये कटते रहे। जब दसवां मैसेज आया तो खाते से करीब 35 हजार रुपये कम होने का मैसेज मिला।

इस पर विधायक की समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी स्थानीय वकील और कारोबारियों समेत तहसील में कार्यरत कर्मचारियों को भी ठग इसी तरह चूना लगा चुके हैं।

इस मामले में इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर ठगों की सुरागरसी कराई जा रही है, बहुत जल्द दबोचकर आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed