फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fraud marraige in rajasthan

लालची दुल्हन! शादी के बहाने 40 को चूना

Mon, 10 Nov 2014 07:20 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
fraud marraige in rajasthan

लड़की देखी, रिश्ता तय किया और शादी कर ली। लेकिन शादी के तुरंत बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए क्योंकि दुल्हन टॉयलेट करने के बहाने घर से बाहर निकली और नदारद हो गई। पूरा परिवार खोजता रह रह गया लेकिन नई नवेली दुल्हन की कोई खोज खबर नहीं मिली।

विज्ञापन


घटना घटी राजस्थान के दादिया गांव में। जहां शादी के बाद दुल्हन के भाग जाने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जब पूरी बात सामने आई तो पूरा परिवार ठगा का ठगा रह गया।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन के बाद दूल्हे और परिवार को पता चला कि युवती तो इसी तरह और भी 40 शादियां कर चुकी है। पुलिस में शिकायत के बाद महिला और उसके गिरोह के चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक व्यक्ति अब भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने रचाई 40 शादियां

fraud marraige in rajasthan

पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई कि यह पूरा गिरोह एक साथ काम करता है जिसमें एक व्यक्ति गांव-गांव जाकर शादी के लिए किसी युवक को फंसाता है। फिर सारे लोग मिलकर एक शादी करते हैं और शादी के बाद सभी लोग पैसे और गहने लेकर फरार हो जाते हैं।

इस तरह पूरे गिरोह ने अब तक 40 शादियां की हैं। गिरोह में दुल्हन के अलावा दो पुरुष और स्त्री भी हैं। ये सभी लोग इस तरह की शादी करते हुए दुल्हन के परिवार के लोग बनने का नाटक रचाते हैं।

पुलिस छानबीन में यह बात भी सामने आई कि पुलिस के पास इन लोगों की कोई भी जानकारी नहीं है। छानबीन में भी फोटो के अलावा इन लोगों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

राजस्थान के दादिया में हुई शादी के बाद जब पुलिस में शिकायत की गई तो पुलिस ने पूरे गिरोह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed