{"_id":"2a82b388-75b8-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"fraud-in-online-shopping-thousands-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी, हजारों को बनाया निशाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी, हजारों को बनाया निशाना
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी ओएलएक्स के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी की वेबसाइट के साथ फर्जी साइट लिंक करके हजारों लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की गई है। पीड़ितों ने जब कंपनी को सामान नहीं पहुंचने की शिकायत की तो इस ऑनलाइन फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, ओएलएक्स कंपनी की तरफ से गुड़गांव निवासी अभिषेक शर्मा ने शिकायत दी है। इसमें दो लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया है। इन लोगों ने फर्जी नाम से साइट बना रखी थी जिसे ओएलएक्स से लिंक कर रखा था। जब लोग ओएलएक्स की साइट को खोलते थे तो फर्जी साइट खुल जाती थी।
विज्ञापन
लोग इससे ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते थे। पैसे चुकाने के बावजूद सामान पीड़ितों तक नहीं पहुंचता था। ओएलएक्स से 100 लोगों की साइट के लिंक मिले हैं। एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की गई है। इसके अलावा आरोपी कंपनी का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी देने के नाम भी ठगी करते थे। फर्जी साइट का लिंक जानने के लिए आईपी एड्रेस पता किया जा रहा है। इसके बाद जालसाजों के जनकपुरी और गुजरात में दो फर्जी खातों का पता लगा है। पुलिस ने इन्हें सील करवा दिया है।
विज्ञापन