फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fraud in kashi vishwanath temple varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जीवाड़ा, दूध के नाम पर गोलमाल

Mon, 14 Sep 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 14 Sep 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
fraud in kashi vishwanath temple varanasi

बाबा विश्वनाथ को दूध चढ़ाने के नाम पर भी गोलमाल सामने आ रहा है। भंडार के भोग से लेकर बाबा को चढ़ाने के तक के लिए इस्तेमाल होने वाला दूध दानदाताओं की ओर से दिया जाता है लेकिन इस मद में भी फर्जी वाउचर बनाकर भुगतान कराया जाता रहा है।

विज्ञापन


सावन में 1.50 लाख रुपये दूध के मद में जारी किए गए हैं, जबकि दूध खरीदा ही नहीं गया। भंडार में हुई गड़बड़ियों की एक-एक कर परतें खुलने के बाद मिलने वाली धमकी से परेशान होकर भंडारियों ने रविवार को चौक और लंका थाने में मंदिर के लिपिक समेत अलग-अलग पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


वित्तीय अनियमितताओं समेत अन्य मामलों की जांच कर रहे सीडीओ विशाख जी के समक्ष भंडारियों का बयान सोमवार को दर्ज कराया जाएगा।

मिली गोलमाल की जानकारी

fraud in kashi vishwanath temple varanasi

मंदिर में 11-11 लीटर दो दानदाताओं की ओर से दूध दिया जाता है। कुछ भक्त भंडार में भी बाबा को अर्पित करने के लिए दूध देते हैं। दूध तो दानदाताओं की ओर से आता है लेकिन भुगतान मंदिर की ओर से होता है।

नाम न छापने के आग्रह पर एक कर्मचारी ने बताया कि सावन में 60 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से दूध का वाउचर बनाया गया है। सावन महीने में बाबा को दूध चढ़ाने के एवज में 1.50 लाख रुपये का चेक जारी किया गया है।

भंडारियों ने भी दूध खरीद कर न लाने की जानकारी न्यास परिषद के सदस्य प्रदीप बजाज को दी है। प्रदीप बजाज ने बताया कि दूध में हुए गोलमाल की जानकारी मिली है।

जांच करेंगे सीएजी

fraud in kashi vishwanath temple varanasi

दानदाता दूध देते हैं लेकिन फर्जी वाउचर बनाकर दूध का भुगतान कराया जाता रहा है। इससे अफसरों को अवगत करा दिया गया है।

उधर, धमकी से परेशान भंडारी अंशू मिश्रा और दुर्गा मिश्रा ने रविवार को चौक थाने में भावेश झा, विजय तिवारी समेत चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।

लंका थाने में इन भंडारियों ने लिपिक अरुण मिश्रा के विरुद्ध तहरीर दी है। विश्वनाथ मंदिर में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच सीएजी ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मंदिर के सीईओ तलब

fraud in kashi vishwanath temple varanasi

इसके अलावा अन्य हेराफेरी की शिकायतों को प्रमुख सचिव नवतीन सहगल खुद देख रहे हैं। इस मामले में मंदिर के सीईओ अजय कुमार अवस्थी को सोमवार को लखनऊ तलब किया गया है।

सूबे के चीफ एकाउंट अफसर सोमवार को लखनऊ में विश्वनाथ मंदिर में वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करेंगे। इसकी पुष्टि रविवार को मंदिर प्रशासन ने की।

इसके लिए सीईओ के अलावा मंदिर के एकाउंटेंट दिनेश पांडेय और कार्यालय अधीक्षक महावीर को भी तलब किया गया है। रिकार्ड के साथ अफसर और दोनों कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed