{"_id":"0c88676248bfece8be063b5930acf40d","slug":"fraud-case-on-suresh-wadkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक सुरेश वाडकर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गायक सुरेश वाडकर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
मशहूर गायक सुरेश वाडकर समेत तीन लागों के खिलाफ जमीन सौदे में धोखाधड़ी के आरोप में नासिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय अदालत के आदेश के बाद बुधवार की रात पुलिस ने सुरेश वाडकर, विनायक धोपावकर और विजया करंदिकर के खिलाफ नासिक के नजदीक देवलाली कैंप में जमीन सौदे मामले में केस दर्ज किया।
इससे पहले वाडकर के एक पार्टनर हेमंत कोठीकर ने अदालत में जमीन सौदे में धोखाधड़ी के आरोप में वाडकर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।