फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fraud by PGI doctor with a woman doctor

डॉक्टर की इस करतूत पर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Tue, 21 Apr 2015 09:01 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud by PGI doctor with a woman doctor

पीजीआई चंडीगढ़ में एमबीबीएस एमडी करने के बाद फेलोशिप कर रहे एक चिकित्सक ने हाथरस के एक परिवार से शादी का झांसा देकर 11 लाख रुपये और सोने की चेन ले ली। जब शादी की तारीख पक्की हो गई तो यह 50 लाख रुपये और फ्लैट खरीदने नाम पर दिए जाने की बात करने लगा।

विज्ञापन


जब इसके बारे में लड़की पक्ष ने पता किया कि यह चिकित्सक फर्जी नाम से शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है। इस मामले में लड़की पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस दीपिका तिवारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह चौहान ने एसपी को सौंपी शिकायत में कहा कि उसकी पुत्री नीतू चौहान एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में पैथोलॉजी विभाग में हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट है। उसकी शादी के लिए जब संपर्क किया गया तो पीजीआई चंडीगढ़ में एमबीबीएस, एमडी करने के बाद फेलोशिप कर रहे एक चिकित्सक से बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष है पीड़िता

Fraud by PGI doctor with a woman doctor

इसने अपना नाम डॉ. रिशू बताया। दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति होने पर यह लोग उसकी पुत्री को देखने के लिए आए और नवग्रह मंदिर हाथरस में 16 जनवरी 2014 को लड़की को वर पक्ष को दिखाया गया। रिश्ता पक्का होने पर लड़के को शगुन के रूप में 11 लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी दी गई।

21 जून को गाजियाबाद में शादी की तारीख भी फाइनल हो गई। शादी की पूरी तैयारी होने के बाद लड़के ने शादी से पहले ही 50 लाख रुपये नोएडा में एक फ्लैट खरीदने के लिए मांगे, जिससे इन लोगों की बातों पर कुछ संदेह हुआ।

जब लड़की पक्ष ने चंडीगढ़ जाकर देखा तो पता चला इस चिकित्सक ने जो नाम बताया था, उस नाम का कोई चिकित्सक था ही नहीं। बाद में पता चला कि इस चिकित्सक का नाम मुकेश है। वह इसी प्रकार जालसाजी कर पैसा हड़पने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed