फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   frank islam of varanasi will meet pm modi.

यूएस में मोदी से मिलेंगे एक 'खास' काशीवासी

Fri, 26 Sep 2014 12:47 PM IST
अनूप ओझा, भारतेंदु मिश्र/अमर उजाला, वाराणसी
अनूप ओझा, भारतेंदु मिश्र/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 26 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
frank islam of varanasi will meet pm modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार से शुरू हो रही अमेरिका यात्रा के चर्चे सब ओर हैं। मोदी के साथ अगर पूरी काशी है तो उधर, बराक ओबामा को भी विश्वस्त सहयोगी के तौर पर एक काशीवासी मिल गया है।

विज्ञापन


यहां के दोषीपुरा से चालीस साल पहले कारोबार के सिलसिले में अमेरिका गए फ्रैंक इस्लाम अब वाशिंगटन की एफआईआईजी कंपनी के चेयरमैन का ओहदा संभालने के साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा के भरोसेमंदों में शामिल हो गए हैं। अमेरिका में फ्रैंक पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। मोदी के उनके घर जाने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन


ओबामा के भरोसेमंदों में से एक फ्रैंक इसलाम का पुश्तैनी मकान तो आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में है लेकिन बाद में यह परिवार दोषीपुरा में आकर बस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह फखरुल इस्लाम से बने फ्रैंक इस्लाम

frank islam of varanasi will meet pm modi.

अमेरिका में ही उनके दो भाइयों में से एक डॉ. फैजुल इस्लाम कार्पसपिस्ती में किडनी विशेषज्ञ हैं। जबकि, छोटे भाई जियाउल इस्लाम वाशिंगटन में ही जेनटेक कंपनी चलाते हैं। तीसरे भाई मुशीरुल इसलाम वाराणसी के दोषीपुरा में घर और हाजी कुतुबअली शाह का आस्ताना संभाल रहे हैं। 1978 से पहले तक शाह फखरुल इस्लाम रहे इस शख्स को बाद में फ्रैंक नाम मिला। इनकी प्राथमिक शिक्षा सरायमीर के कौरा गहनी गांव में हुई थी।

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा और ह्वाइट हाउस में चल रही स्वागत की तैयारियों की हर खबर पर फ्रैंक के भाई, बहन और भतीजी की नजर है। गुरुवार की दोपहर भी उनके घर में मोदी-ओबामा मुलाकात के ही चर्चे सुने गए। सनबीम विमेन कॉलेज में बीएससी की छात्रा फ्रैंक की भतीजी रुखसार पीएम की अमेरिका यात्रा को लेकर बेहद आशान्वित हैं। उन्होंने पिछली गर्मी की छुट्टी में बड़ी मां डेवी ड्राइमैन के साथ बिताए प्यार के पलों को भी साझा किया। बताया कि व्यस्त होने के बाद भी वह घर के सदस्यों को समय देना नहीं भूलतीं।

फ्रैंक इस्लाम की बहन जेबाइस कमर ने बताया कि फ्रैंक अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबियों में से एक हैं, यह जानकर हम लोगों का कलेजा सौ गज चौड़ा हो गया है। बराक ओबामा आतंक के खिलाफ फतह की कोशिशों को तेज कर अमन पसंद लोगों के हीरो बन गए हैं। मोदी से उनकी होने वाली मुलाकात को लेकर मुझे बहुत उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed