न्यूज चैनल ने बनाया ओबामा को रेप का आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में भारत की यात्रा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बलात्कार के एक मामले में फंस गए हैं। यह खबर सुनकर एकबारगी अपने कानों पर यकीन नहीं होता कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ऐसा काम भी कर सकते हैं।
लेकिन उनके ही देश के एक चैनल ने बलात्कार के एक मामले में उन्हें फंसा दिया। आइये हम बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। असल में अमेरिका के प्रमुख न्यूज चैनल फाक्स ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी की जगह राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर चला दी।
यह वाक्या तब हुआ जब फाक्स्ा 5 की प्रमुख न्यूज एंकर कैथलीन बेड न्यूज पढ़ रहीं थीं, तभी उनके पीछे स्क्रीन पर ओबामा की तस्वीर चलती रही। जिस पर कैप्शन भी लिखा था 'नो चार्ज'।
चैनल ने दो दिन बाद मांगी माफी
चैनल को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने तुंरत तस्वीर को पीछे से हटा लिया। लेकिन तब तक देशभर में लाखों लोग इसे देख चुके थे। मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया।
लेकिन आश्चर्यजनक रूप से न्यूज चैनल ने इसमें खेद प्रदर्शित करने से इंकार कर दिया। हालांकि उसने गलती तो मानी लेकिन इसे सावर्जनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया। चैनल के एसाइनमेंट एडिटर माइक वैली ने इसे मामूली गलती बताकर पल्ला झाड़ दिया।
हालांकि मामले ने तूल पकड़ा तो चैनल के मीशा डिबोनो ने दो दिन बाद ऑन एयर माफी मांगते हुए इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण गलती बताया। उन्होंने कहा कि हम इस गलती के लिए माफी मांगते हैं।