फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fourty eight died in rain and flood in three states

बारिश और बाढ़ का कहर, 48 की मौत

Sat, 26 Oct 2013 10:30 PM IST
एजेंसी/ भुवनेश्वर, हैदराबाद, कोलकाता
एजेंसी/ भुवनेश्वर, हैदराबाद, कोलकाता Updated Sat, 26 Oct 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
fourty eight died in rain and flood in three states

पूर्वी तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। आंध्र में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि ओडिशा में आई बाढ़ में मरने वालों की तादाद बढ़कर 16 हो गई है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भी बारिश से तीन लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले दो दिनों तक और बारिश होने की आशंका जताई है।

आंध्र प्रदेश में पानी में डूबे निचले इलाकों से 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में बारिश का कहर जारी है और अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


अगले एक-दो दिन के भीतर और भारी बारिश की आशंका है। राज्य की 5.64 लाख हेक्टेयर फसलें चौपट हो गई हैं। सरकार ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित नौ जिलों में 178 राहत शिविर खोले हैं। पूरे राज्य में सैकड़ों गांव पानी में डूब गए हैं। लगातार जारी बारिश से सड़क और रेल पटरियां डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

flood
ओडिशा की नदियों में पानी अब घट रहा है लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ से 2276 गांवों के 5.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

लगभग डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। राज्य के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ में मरने वालों की तादाद बढ़ कर 16 हो गई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ताजा हालात का जायजा लिया है। बाढ़ पीड़ितों को तीन दिन तक राहत सामग्री बांटने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश ने दक्षिण बंगाल को भी नहीं बख्शा है।

शनिवार को लगातार और भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसकी वजह से तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed